फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: विजयपुर में यात्री शेड न होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। बाजार में यात्री शेड नहीं होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बाजार के आसपास प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, बैंकों समेत विभिन्न विभागों की शाखाएं हैं। साथ ही यहां से होकर लोग अलग-अलग कार्यालय तक जाते हैं। लोग इसी बाजार से सामान आदि खरीद कर ले जाते हैं। यहां लोगों का जाना आना हमेशा लगा रहता है। बावजूद यहां यात्री शेड तक नहीं है। यात्री शेड नहीं होने के कारण लोगों को धूप और वर्षा में काफी परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में आम लोगों को किसी दुकान का सहारा लेना पड़ता है। कभी-कभी तो उन्हें दुकानदारों की डांट भी खानी पड़ती है।
विज्ञापन

मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, थोडूराम, दीपक कुमार आदि ने बताया कि यहां विद्यार्थी और यात्री मेटाडोर का इंतजार करते हैं। यात्री शेड न होने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने डीसी सांबा आयुषी सुदन से मांग की है कि विजयपुर में यात्री शैड बनाया जाए ताकि लोगों की चल रही परेशानी हल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें