फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एक दिन बंद रहने के बाद मुगल रोड पर यातायात फिर हुआ बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। राजोरी और पुंछ जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड सोमवार को एक दिन बंद रहने के बाद फिर यातायात के लिए खोल दी गई। यातायात बहाल होने से पुंछ और राजोरी के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार को पुंछ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र के साथ ही मुगल रोड पर पीर की गली और मानसर मोड़ के बीच बर्फबारी होने से मार्ग पर भारी फिसलन हो गई थी। इसके चलते मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इस बीच सोमवार सुबह मौसम साफ होने के साथ ही बीआरओ की तरफ से मुगल रोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया और दोपहर करीब पौने दो बजे यातायात बहाल कर दिया गया। इसके बाद जिले की तरफ से छोटे एवं हल्के वाहनों को कश्मीर की तरफ छोड़ा गया वहीं कश्मीर की तरफ से भी छोटे और हल्के वाहनों को पुंछ की तरफ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें