अरनिया। अरनिया में स्थानीय लोगों ने कारगिल शहीद रमन कुमार के स्मारक पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भाजपा के जम्मू जिला बॉर्डर के पूर्व अध्यक्ष सुनील दत्त शास्त्री ने कहा कि शहीदों के अदम्य साहस के चलते कारगिल चोटी पर तिरंगा फहराया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने विपरीत परिस्थितियों में अपने साहस का परिचय देकर पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।