फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: विधायक ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। बिश्नाह हलके के विधायक डॉ. राजीव भगत ने पुलिस के अच्छे कार्य की सराहना कर सम्मानित किया है। वीरवार को विधायक कार्यालय बिश्नाह में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसपी हेडक्वार्टर इरशाद राथर, थाना प्रभारी अरनिया दिलावर कुमार और पुलिस के अन्य सिपाही शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक राजीव भगत ने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और अच्छा कार्य करने पर पुलिस टीम को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि पुलिस ने पिछले कुछ महीनो से अपराधियों पर शिकंजा कसा है। नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की है। संपत्ति कुर्क की गई है। इस मौके पर एसपी इरशाद राथर ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आम जनता के सहयोग से अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो पाई है। उन्होंने कहा कि अपराध शुरू होने से पहले ही समाप्त कर देना पुलिस की कार्यशैली में शामिल है। उन्होंने कहा कि सम्मानित कार्यक्रमों से पुलिस के हौसले बुलंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें