पुंछ। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से तीन दिन पहले शुक्रवार शाम को नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव देहरियां के नवग्रह मंदिर से चौथी शेरे पुंछ यशपाल शर्मा स्मृति त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और नवग्रह मंदिर समीति के निशु गुप्ता, निपुन खजूरिया, सतीश कुमार और डॉ. उद्देश्यपाल शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की ही तरह इस बार भी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा से तीन दिन पहले 25 जुलाई शुक्रवार शाम पांच बजे नवग्रह मंदिर में भव्य त्रिशूल यात्रा निकाली जाएगी। इस बार की त्रिशूल यात्रा आप्रेशन सिंदूर को समर्पित रहेगी। 125 किलों के त्रिशूल के साथ निकाली जाने वाली इस यात्रा के मार्ग में जगह जगह खाने पीने के निशुल्क स्टाल रहेंगे।