नौशेरा। कस्बे में नौशेरा टनल के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने कार और वैन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार शाम छह बजे हुआ। ट्रक जम्मू से राजोरी का तरफ आ रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय गांव के लोग और वाहन चालक वहां पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल नौशेरा में भर्ती करवाया।
घायलों में कार सवार मोहम्मद इशाक (35), अब्दुल जब्बार खान (65) दोनों निवासी राजोरी और वैन सवार खादिम हुसैन (40), नगीना कौसर (30), मोहम्मद यूनुस (45) चालक निवासी राजल (नौशेरा), सानिया कौसर (10) निवासी राजल, शाहिद अली (8) निवासी जम्मू, एक वर्षीय बच्ची आदिल निवासी राजल, शौकत अली (16) निवासी राजल, जानिला (23) निवासी राजल के रूप में हुई है।