नौशेरा। बूढ़ा अमरनाथ के दौरान टाई पुल के नजदीक लगाए जाने वाले लंग की व्यवस्था पूरी कर ली गई। राजोरी के एसएसपी गौरव सिखावर ने टीम के साथ व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीडीसी सदस्य सेरी संगीता शर्मा, बीडीसी नीना शर्मा, पूर्व सरपंच रमेश चौधरी आदि ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे बूढ़ा अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए पूजा अर्चना के साथ लंगर शुरू किया जाएगा।