फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: स्कूल में दो कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) प्रीतम लाल थापा ने नौशेरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उनके साथ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के अधिकारी भी थे।
विज्ञापन

इस दौरान एडीसी ने क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) डंडेसर, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) लंबेड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लंबेड़ी, हाई स्कूल चक जरालन और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल लंबेड़ी सहित कई सरकारी संस्थानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उन्हें मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
इससे पहले एडीसी थापा ने बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नागरिक प्रशासन के अधिकारियों और लंगर समिति, सनातन धर्म सभा और ठाकुरद्वारा के प्रतिनिधियों सहित प्रमुख हितधारकों ने भाग लिया। एडीसी ने यात्रा के सुचारू संचालन के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया और संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें