नौशेरा। नौशेरा में पलाश आश्रम के बच्चों के लिए सेना ने एक अध्ययन एवं मनोरंजन कक्ष का उद्घाटन किया। भारतीय सेना की तरफ से यह सुविधा सामाजिक कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। कक्ष में अध्ययन डेस्क, एक पुस्तकालय, इनडोर खेल और ऑडियो-विजुअल सहायक उपकरण शामिल हैं।