नौशेरा। नौशेरा के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को नगर पालिका नौशेरा की तरफ से नशा मुक्त अभियान का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के छात्र, शिक्षक, मास्टर, व्याख्याताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत एडीसी नौशेरा प्रीतम लाल थापा की अध्यक्षता में शपथ के साथ हुई।
एडीसी नौशेरा ने छात्रों से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ सतर्क रहने, स्वस्थ जीवन जीने और परिवार के साथ-साथ राष्ट्र के लिए एक मूल्यवान संपत्ति बनने का आग्रह किया। कार्यक्रम मे डिप्टी सीईओ जेपी सिंह, ईओ नगर पालिका अनीश गंडोत्रा, प्रिंसिपल हायर सेकेंडरी स्कूल नौशेरा विचित्र सिंह, लेक्चरर अनिल शर्मा समेत अन्य स्कूलों के बच्चों व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।