फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नौशेरा में बीस वाहनों के चालान काटे, पांच बाइक जब्त

विज्ञापन
बाइक सवार का चालान काटती पुलिस। - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
नौशेरा। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बुधवार को अभियान चलाया। यातायात विभाग नौशेरा के एसओ अनिल कुमार के नेतृत्व में लगाए नाके के दौरान बिना दस्तावेज, ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान बीस वाहनों के चालान काटे गए। पांच मोटरसाइकिल जब्त किए गए।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक अपने वाहनो पर ओवरलोडिंग करके अवैध रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में समान बेचते हैं। इसकी शिकायत लोगों ने की थी, जिस पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल चालक अपने पीछे सवारी बैठा सकता है। समान नहीं बेच सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें