फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के चौथे जत्थे ने किए स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के चौथे जत्थे ने शुक्रवार को श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन किए। शुक्रवार सुबह पुंछ नगर से सुबह सात बजे चौथे जत्थे में शामिल एक हजार से अधिक श्रद्धालु श्रीबूढ़ा अमरनाथ मंदिर के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ। एक घंटे के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भोले के दर्शन किए। इसके बाद दोपहर का भोजन करने के उपरांत जत्था जम्मू को लौट गया।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार सुबह जम्मू से चलकर श्रीबूढ़ा अमरनाथ यात्रा का सबसे बड़ा पांचवां जत्थ जिसमें दो हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल है, देर शाम को आधार शिविर पुंछ नगर पहुंचा। यहां यात्रा मैदान में यात्रियों का हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी समुदायों के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें