फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बारिश से हुआ भूस्खलन, दरहाल-खोड़ीनाड़ मार्ग पर पस्सी गिरने से मार्ग जाम

विज्ञापन
 दरहाल तहसील मुख्यालय से खोड़ीवाली तक सड़क पर गिरी पस्सी। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। ज़िले के पहाड़ी इलाकों में शनिवार मध्यरात्रि को शुरू हुई बारिश रविवार दोपहर तक जारी रही। लगातार हो रही बारिश के चलते ज़िले की दरहाल तहसील मुख्यालय से दरहाल के खोड़ीनाड़ क्षेत्र को जाने वाले सड़क मार्ग पर पस्सी गिरने से यातायात ठप हो गया। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर पस्सी गिरने से यातायात ठप हो गया। देर शाम खबर लिखे जाने तक सड़क मार्ग बहाल नहीं हो पाया था। लोगों को पैदल चल कर ही दरहाल तक आना पड़ा। इससे खास कर महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। लोगों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि सड़क साइड के पहाड़ोें पर बारिश में अक्सर भूस्खलन होता है, क्योंकि यहां भूस्खलन रोकने के लिए कोई प्रोटेक्शन वाल या डंगा नहीं बनाया गया है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि सड़क पर कुछ ख़ास पॉइंट पर पक्के डंगे बनने चाहिएं ताकि भूस्खलन पर रोक लग सके। उधर पहाड़ी इलाकों में बारिश से जन जीवन प्रभावित हुआ है। जिले के थन्नामंडी, दरहाल, बुद्धल, कोटरंका में बारिश के चलते लोगो को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें