फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में ईरानी नेता खामनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिला मुख्यालय मेंढर में इस्राइल और अमेरिका के हमले में ईरान के नेता अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के साथ-साथ हिंदू धर्म के लोग भी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन करते हुए लोग मेंढर उपजिला मुख्यालय बाजार से होते हुए बस अड्डे के पास यादगार के पास इकट्ठे हुए और शोक सभा का आयोजन किया गया। इस्राइल और अमेरिका के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए शांतिपूर्वक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। शोक सभा में मेंढर में हर समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इन हमलों की भर्त्सना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वह दुनिया के एक बड़े स्तर के नेता हैं वह यह हमले रुकवाने का प्रयास करें। वहीं अमेरिका और इस्राइल के लिए लोगों में काफी रोष व्यक्त्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें