फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, विशेष नाके लगाकर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ के बाद नियंत्रण रेखा से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित पुंछ नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके चलते देर रात को सुरक्षाबलों की तरफ से साझा गश्त और नाके लगाए जा रहे हैं। इनमें एसओजी, पुलिए और सीआरपीएफ की तरफ से आने जाने वाले वाहनों की जांच करने के साथ ही वाहन सवारों के पहचान पत्र देखे जा रहे हैं। इसके बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा है। विशेष रूप से नियंत्रण रेखा से सटे क्षेत्रों अजोट, गुलपुर, करमाड़ा, दलान एवं दिगवार की तरफ आने जाने वाले वाहनों और लोगों की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें