मेंढर। उपजिले के मुख्य द्वार बिंबर गली में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का हिन्दू सनातन धर्म सभा के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया। हिन्दू सनातन धर्म सभा की ओर से चाय पकौड़े और फल फ्रूट के स्टॉल लगाए गए थे। इसके बाद यात्रा को पुंछ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल प्रधान बलराम शर्मा, एसडीएम मेंढर इमरान रशीद कटारिया, तहसीलदार राहुल शर्मा और एसडीपीओ तौसीफ अहमद भी मौजूद रहे।