मेंढर। उपजिले में ईद उल अजहा को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। लोग बकरों और भेड़ की खरीदारी कर रहे हैं। मेंढर मुख्य बाजार के दुकानदार राजेश कुमार, पंकज कुमार, शोएब मोहम्मद, बंसी लाल, लाल हुसैन, शमीम अहमद, विशाल कुमार, अहमद दीन का कहना है कि भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बाजारों में मंदी आ गई थी, लेकिन कुछ दिनों से ईद की खरीदारी के लिए लोगों ने बाजारों का रुख किया है। इससे दुकानदार काफी खुश हैं।