पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड की तरफ से वीरवार दोपहर को नगर के बाहर स्थित सेना के नाटो आडोटोरियम में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों, नागरिकों, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, सेना, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुधित महाजन ने की। अवसर पर सेना ने ऑपरेशन सिंदूर और लोगों की सहायता पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर मुधित महाजन ने युद्ध जैसे हालात में सेना के साथ खड़े रहने के लिए पुंछ के लोगों का धन्यवाद किया। ब्रिगेड कमांडर ने गोलाबारी के दौरान विकट परिस्थितियों में सेना को नियमित बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।