मेंढर। उपजिले के मैदानों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश वीरवार दोपहर तक रुक-रुक कर जारी थी। इसके कारण बाजारों में भी रौनक कम ही रही। लोग घरों में ही दुबके रहे।
मेंढर वासी सुभाष चंद्र शर्मा, कौशल कुमार दत्ता, बंसी लाल शर्मा, राजेश कुमार, पंकज कुमार, राकेश कुमार, वसीम अहमद, अमित कुमार शर्मा, महेश चंद्र, संजीव कुमार, इमरान रशीद मुगल आदि का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से यहां मौसम बदल रहा था और सर्दी कम हो गई थी। अब बुधवार देर रात से शुरू हुई बारिश से ठंड फिर बढ़ गई है।