फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नए आपराधिक कानूनों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
पुंछ जिले के उप जिला मेंढर में तीन नए कानूनो पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस ने नए आपराधिक कानूनों की समझ बढ़ाने के लिए वीरवार को पुलिस उप-मंडल मेंढर में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को अपने कर्तव्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए अद्यतन ज्ञान से लैस करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में जब एच ओ मेंढर तोसीफ अहमद और इंस्पेक्टर ऐजाज़ वानी शामिल थे। कार्यशाला के दौरान भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत व्याख्यान दिए गए।
विज्ञापन

एसडीपीओ मेंढर तोसीफ अहमद ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला और सार्वजनिक विश्वास बनाए रखने, कानून के शासन को बनाए रखने और कुशल पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए इन परिवर्तनों के साथ अद्यतन रहने के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें