फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे गांव कलह के मोहल्ला कालाकस के लोग। - फोटो : jyodian news
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के गांव कलह के मोहल्ला कालाकस के ग्रामीणों ने बुधवार को जलशक्ति विभाग अखनूर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि वे पिछले एक महीने से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों समस्या को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के बारे में अवगत कराया लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे उनकी दिनचर्या और जीवन प्रभावित हो रहा है। बढ़ती परेशानी के चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने गांव में एकत्रित होकर जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों के भीतर पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ सड़क पर उतरकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कालाकस के कई ग्रामीण शामिल हुए, जिनमें कृष्ण लाल, रवि कुमार, विजय कुमार, तांशू शर्मा, कमल कुमार, चुनी लाल, संजय कुमार, साहिल कुमार, सुमन कुमार, अबी कुमार, शिकरों देवी, अंजू देवी, तारो देवी, रानी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें