फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ पुलिस ने चोरी और गुम हो गए 8 लाख के 50 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस पुंछ ने चोरी और गुम हुए आठ लाख के 50 मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को सौंपे। पुंछ थाने स्थित साइबर सेल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा ने की जबकि एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन इसके मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान पुलिस साइबर सेल द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन बारी बारी से असली मालिकों को सौंपे।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि साइबर टीम ने तकनीकी जांच, उन्नत ट्रैकिंग तंत्र, तकनीकी निगरानी और सेवा प्रदाताओं के साथ समन्वित प्रयासों का लाभ उठाते हुए फोन बरामद किए। लाभार्थियों ने त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के लिए जिला पुलिस पुंछ का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें