फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर अखनूर के ऐतिहासिक कामेश्वर मंदिर में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जम्मू बृजेश शर्मा ने की। बैठक में एसडीपीओ अखनूर एवं दोमाना, थाना प्रभारी अखनूर, घरोटा, दोमाना, कानाचक सहित सभी ज़ोनल और सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, नाके एवं चेकिंग पॉइंट्स की प्रभावशीलता बढ़ाने, श्रद्धालुओं के लिए विश्राम एवं जलपान की उचित व्यवस्था करने, चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने और संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यात्रा के कट ऑफ टाइम, रूट डायवर्जन और मार्ग सुरक्षा के विषय में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें