पुंछ। जिले में मवेशी तस्करी और अवैध ढुलाई के खिलाफ जारी अभियान के तहत शुक्रवार को सुरनकोट पुलिस स्टेशन ने नाका जांच के दौरान तीन वाहनों को जब्त किया और पैदल मवेशियों को ले जा रहे एक व्यक्ति को भी पकड़ा। इस दौरान 21 मवेशियों को बचाया गया।
पुलिस ने अनुसार सुरनकोट तहसील में मुगल रोड पर सुरनकोट पुलिस स्टेशन की बहरामगाला पुलिस चौकी की एक टीम ने तीन टाटा मोबाइल वाहनों को नाका जांच के लिए रोका। इस दौरान पाया गया कि इन वाहनों में जिला मजिस्ट्रेट या सक्षम अधिकारी से ज़रूरी पूर्व अनुमति लिए बिना मवेशियों को ले जाया जा रहा था। इसके अलावा एक व्यक्ति को भी पैदल मवेशियों को ले जाते हुए पकड़ा गया। रोकी गई गाड़ियों के चालकों और पकड़े गए व्यक्ति अवैध मवेशियों की ढुलाई में शामिल पाए गए। इस संबध में सुरनकोट पुलिस थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई।