फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में तीन घंटे बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ में शनिवार सुबह से खिली धूप के बीच दोपहर बाद अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश लगातार तीन घंटे तक जारी रही। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अचानक शुरू हुई इस बारिश से स्कूलों में गए बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हुई। इतना ही नहीं इस बारिश से नगर के कई क्षेत्रों में नालों का पानी सड़कों पर बहने के कारण लोगोंं को आने-जाने में परेशानी हुई है। इतना ही नहीं कुछ स्थानों पर दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। इसे लेकर लोगों ने नगरपालिका के प्रति रोष प्रकट किया। आरोप लगाया कि नगरपालिका की तरफ से समय रहते नालों की सफाई का काम नहीं करवाया गया जिसके कारण बारिश से नालों का पानी और गंदगी सड़कों पर बहने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें