फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे गांवों को मिली टू-लेन सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- धारा 370 हटने के बाद दिखाई दिया इलाके में विकास
विज्ञापन

पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल ग्रामीण अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दर्जन भर गांवों को धारा 370 हटने के बाद विकास के रूप में सबसे बड़ी सौगात मिली है और वो है पक्की और टू लेन सड़क।इस सड़क के बनने से सीमा पर बसे हजारों ग्रामीणों का जीवन बदल गया है।
विज्ञापन

नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव गुलपुर, अजोट, खड़ी, करमाडा, दिगवार, नफकीरदरा, कोसलियां, धर्मसाल और देहरी साहब आदि के ग्रामीणों संजय दत्ता, वजाहत बुखारी, मंजीत सिंह, जवीर अहमद आदि का कहना है कि जहां पहले क्षेत्र में पतली सी टूटी फूटी खस्ता हाल सड़क होती थी। जिस पर मुश्किल से एक वाहन गुजर सकता था। जिसके चलते गांव में पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल होने वाले अथवा बीमारों को अस्पताल पहुंचाने में दो घंटे लग जाते थे। जिस कारण कई लोग बीच रास्ते में दमतोड़ देते थे। लेकिन धारा 370 हटने के बाद केंद्र सरकार ने नियंत्रण रेखा पर शून्य रेखा तक इस शानदार पक्की और टू लेन सड़क का निर्माण कराया है। जिससे अब दो से पांच मिनट में अस्पताल पहुंच जाते हैं। इतना ही नहीं बेतार नदी और चक्कां दा बाग में रंगड़ नाले पर भी करोड़ों रुपये की लागत से डबल लेन पुलों का निर्माण किया जा रहा है। कहा, 370 के बाद पुंछ में काफी विकास दिख रहा है। इतना ही नहीं जिला अस्पताल में कमजोर एवं समय से पहले पैदा होने वाले नवजात बच्चों के लिए अगल से वार्ड, डायलिसिस यूनिट, सीटी स्कैन आदि की भी सुविधाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें