फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में पाकिस्तानी मोर्टार शैल बरामद, विस्फोट से नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारतीय सेना ने बुधवार दोपहर बाद नगर के मोहल्ला खोड़ीनाड़ के शिवखोड़ी क्षेत्र में एक पुराना पाकिस्तानी मोर्टार शैल बरामद किया। इसे बाद में सेना के बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला खोड़ीनाड़ और शिवखोड़ी के बीच एक खाली स्थान पर सेना को झाड़ियों में पाकिस्तानी मोर्टार पड़ा मिला। इसके उपरांत सेना की पुंछ ब्रिगेड इंजीनियर रेजिमेंट को उस मोर्टार शैल की जानकारी दी गई। इस पर इंजीनियर रेजिमेंट के बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर पहुंचकर उस मोर्टार शैल को कड़े प्रयासों से सुरक्षित स्थान पर ले जाकर विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें