पुंछ। गांव लोअर मंगनाड़ में मंगलवार तड़के चोरों ने होलसेल की दुकान के ताले तोड़ कर करीब तीन लाख रुपए की नकदी उड़ा ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार मुश्ताक अहमद ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक लैब की टीम ने घटनास्थल की जांच करते हुए फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि चोरों का लगाया जा सके।
पीड़ित दुकानदार का कहना है कि वह बीमार हो गया था। इसके कारण देर शाम को पुंछ नगर स्थित जिला अस्पताल चला गया था। जहां से देर रात 12 बजे के बाद लौटे। हमारा होलसेल का काम है और हर दिन तीन चार लाख रुपए गल्ले में होते हैं। रात को मैंने भाई से कहा, ऐसे ही रहने दो। इस पर वह दुकान पर ताला लगा कर घर चले गए। सुबह किसी ने फोन पर बताया कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। आकर देखा तो चोरी का पता चला।