फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मंडी में पुलस्त्य नदी में नहाते समय डूबने से बच्ची की मौत, युवक को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के गांव लोयलबेला में शनिवार को पुलस्त्य नदी में नहाते समय डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय युवक को बचा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को मंडी तहसील के गांव लोयलबेला निवासी महक मुमताज़ पुत्री मुमताज़ अहमद और शहज़ाद अहमद पुत्र आलम दीन निवासी लोरन नदी में नहाने उतरे थे। इस दौरान दोनों डूब गए। घटना का पता चलने पर आसपास के ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया और दोनों को बेहोशी की हालत में नदी से बाहर निकाला।
इस बीच सूचना मिलने पर पुंछ के चीफ मेडिकल अधिकारी डॉ. परवेज़ अहमद खान ने तुरंत मंडी के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. रियाज़ जान को मौके पर मेडिकल मदद भेजने का निर्देश दिया। मेडिकल टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों पीड़ितों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया। इस दौरान बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया जबकि युवक को उप जिला मंडी पहुंचाया और वहां से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें