पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव जलास में बुधवार अपराह्न पुराना पाकिस्तानी जंग लगा पाकिस्तानी मोर्टार शेल बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके साथ ही क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी करने के बाद सेना के बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। देर शाम बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर पाकिस्तानी मोर्टार शेल को नष्ट कर दिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। संवाद