फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एसडीआरएफ ने मेंढर के मनकोट क्षेत्र में किया मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों ने कई घंटे तक नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का किया अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। एसडीआरएफ की तरफ से मंगलवार को जिले के उप जिला मेंढर के मनकोट क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें एसडीआरएफ के अधिकारियों और जवानों ने मेंढरी नदी में कई घंटे तक नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने अथवा नदी के उस पार फंसे लोगों को किसी प्रकार नदी के इस पार सुरक्षित लाने का अभ्यास किया गया। वहीं, क्षेत्र के लोगों को भी आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी आपदा में तत्काल किस प्रकार की कार्रवाई करनी होती है, इसके बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसडीआरएफ के एएसआई मोहम्मद जाकिर ने बताया कि एसडीआरएफ की तरफ से जिले भर में इन दिनों इस प्रकार के आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल की जा रही है क्योंकि आने वाले दिनों में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और बरसात के दिनों में अक्सर लोग नदी नालों के आरपार अथवा बीच में फंस जाते हैं। इसलिए इस मॉडल द्वारा एक तरफ लोगों को बारिश के मौसम में नदी नालों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें