फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: इकरा फिरदोस मामला...एसडीआरएफ और पुलिस ने पुलस्त्य नदी में तलाशी अभियान चलाया

Mon, 15 Jun 2026 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ जिले की मंडी तहसील में इकरा फिरदास मामले को लेकर पुलस्य नदी में तलाशी अ​भियान चलाते एसडीआर
विज्ञापन
पुंछ। जिले की मंडी तहसील के गांव अढ़ाई में 30 मई को लापता होने के बाद मृत मिली 12 वर्षीय बच्ची इकरा फिरदोस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस काफी तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में रविवार को एसडीआरएफ और पुलिस ने मंडी तहसील मुख्यालय पर बहने वाली पुलस्त्य नदी में दिनभर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एसएचओ मंडी निक्कू राम ठाकुर और डीएसपी हेडक्वार्टर भी इस तलाशी अभियान की अगुवाई करते नजर आए। गौरतलब है कि मंडी तहसील के गांव अढ़ाई से 12 वर्षीय बच्ची इकरा फिरदोस दिनदहाड़े लापता हो गई थी। इसके तीन दिन बाद बच्ची का शव गांव से आठ किलोमीटर दूर गांव साथरा में पुलस्त्य नदी से बरामद हुआ था। प्रदर्शन के बाद पुलिस की तरफ से जांच के लिए सिट का गठन किया गया था जो लगातार जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें