फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में तीन सड़क हादसे, दुल्हन दूल्हे सहित नौ लोग घायल

Sun, 14 Jun 2026 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में उपचारा​धिन सडक हादसे में घायल दूल्हन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में शनिवार को पेश आए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में दुल्हन दूल्हे सहित नौ लोग घायल हो गए। घायलों को पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुंछ के गांव कसलियां से सुरनकोट गई बारात जब ढोली लेकर लोट रही थी तो कलाई के पास बारात में शामिल तेज रफ्तार बोलेरो हादसे का शिकार होकर सड़क में पलट गई। इससे उसमें सवार दुल्हन दूल्हे और बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए। दूसरा सड़क हादसा जिले की मंडी तहसील के गांव लोरन सुल्तान पत्थरी में पेश आया जहां एक टाटा सूमो हादसे का शिकार होने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरा हादसा पुंछ नगर के पुरानी पुंछ में पेश आया जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। सभी घायलों को पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार जारी है। इस बारे में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक ने कहा कि सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो घायलों को उचित उपचार के लिए किसी बड़े अस्पताल में भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें