नौशेरा। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स में सोमवार को नशा मुक्त अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल जोगिंदर पाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा मुक्त बनाने के लिए बच्चों के माता-पिता का सहयोग जरूरी है। हम सबको एकजुट होकर नशे को जड़ से मिटाना होगा। बाबूराम शर्मा लेक्चरर ने कहा कि सभी वर्गों को नशे से दूर रहना चाहिए। देश का नौजवान स्वस्थ होगा तभी हमारा देश मजबूत होगा।