फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला मुख्यालय पुंछ में चल रहा 36 घंटे का भारतीय जनता पार्टी का दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर सोमवार शाम को सम्पन्न हो गया। इस शिविर के अंतिम दिन पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह, पूर्व एमएलसी प्रदीप शर्मा और भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अब्दुल्ल गनी की अगुवाई में जिले भर से सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इन्हें पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक, राज्य सभा सांसद गुलाम अली खटाना सहित कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए पार्टी की कार्यपद्धति और इतिहास सहित 13 विषयों से अवगत कराया। इस अवसर पर सांसद खटाना ने शिविर में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें