पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील और मेंढर तहसील में सोमवार को भी कई क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सुरक्षा बलों के जवानों ने कई किलोमीटर क्षेत्रों की घेराबंदी करने के साथ ही तलाशी अभियान चलाया। सुरनकोट तहसील के दरासांगला, बफलियाज और देहरा गली एवं मेंढर तहसील के जड़ा वाली गली और गुरसाई में संदिग्ध देखे जाने की सूचनाएं मिलने के बाद यह तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, कुछ क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।