पुंछ। राजोरी पुंछ रेंज के डीआईजी संदीप कुमार वजीर रविवार को मंडी तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी पुंछ शफकत हुसैन और डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा के साथ डाक बंगला प्रांगण में जनता दरबार आयोजित किया। इसमें मंडी के आम लोगों, व्यापारियों, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। लोगों ने क्षेत्र के विभिन्न मामलों को उजागर किया। वहीं डीआईजी संदीप कुमार वजीर ने जम्मू कश्मीर में चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान, नशा तस्करों एवं नशा कारोबारियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के बारे में बताया।