आरएस पुरा। गांव दरावते में निशुल्क मेडिकल शिविर आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की हड्डियों और दांतों की बारीकी से जांच की। उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया गया। विवेक बाली की देखरेख में शिविर में पहुचे डेंटल सर्जन डाॅ. आकाश भट्ट व हड्डी विशेषज्ञ डॉ. सुनैना पंडिता ने लोगों को हड्डियों और दांतों से संबंधित समस्याओं से बचाव के लिए उचित खानपान और नियमित जांच की सलाह दी।