पुंछ। जिले की मंडी तहसील के शिक्षा जोन साथरा में शनिवार को हाई स्कूल साथरा से नशा मुक्त जागरूकता रैली निकाली गई।इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
इस रैली को हेडमास्टर हाई स्कूल रफीक कोहली और इंस्पेक्टर एम शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान बच्चों ने खेलों को कहें हां और नशे को न, नशे को हराना है शिक्षा को अपनाना है, फिट इंडिया हिट इंडिया जैसे नारे लगाए।