पुंछ। जिले की मंडी तहसील में शुक्रवार देर शाम को मंडी सावजियां सड़क पर खेत गांव के पास एक आल्टो कार चालक के नियंत्रण से बाहर होकर नदी में जा गिरी। इससे कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। कडे़ प्रयासों से कार को नदी से बाहर निकाल कर घायलों को उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। घायलों की पहचान मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद मुश्ताक निवासी जलियां आजमाबाद और माजिद पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी कलास छंबर के रूप में हुई है। इस घटना के बारे में गांव खेत के चौकीदार फारूक अहमद ने बताया कि देर शाम करीब पौने सात बजे सावजियां से मंडी की तरफ आ रही आल्टो कार गांव खेत स्थित सीमा सुरक्षाबल कैंप के पास से नदी में जा गिरी। इससे उसमें सवार दो लोग घायल हो गए।