फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: कई दुकानदारों से किराया वसूला, कई दुकानों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बिजली विभाग की तरफ से शुक्रवार को पुंछ नगर में बिजली किराए के बड़े बकायादार दुकानदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान असिस्टेंट इंजीनियर पुंछ अभिनव डाबर और असिस्टेंट इंजीनियर मंडी मोहम्मद फारूक की अगुवाई में नगर के बाजारों में बिजली बिलों के मोटे बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई दुकानदारों से मौके पर ही करीब तीस हजार रुपये बिजली का किराया वसूला गया। वहीं मौके पर किराया जमा न करवाने वालों की दुकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए । इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों से आग्रह किया कि वह किस्तों में ही बकाया बिलों की राशि को जमा करवाएं ताकि उनकी बिजली सप्लाई बहाल रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें