फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान तेज करें : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सीएमओ डॉ. परवेज अहमद खान ने शुक्रवार को मल्टीपर्पस हेल्थ इंस्पेक्टर, जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर और ब्लॉक हेल्थ वर्कर्स सहित फील्ड स्टाफ की एक बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जन स्वास्थ्य उपायों की समीक्षा करते हुए जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया। सीएमओ ने फील्ड स्टाफ को निर्देश दिया कि वे लोगों को जमीनी स्तर पर साफ-सफाई, पोषण और बीमारी की रोकथाम के बारे में जागरूक करने के अभियान को तेज करें।
विज्ञापन

उन्होंने सुरक्षित और साफ पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्राकृतिक स्रोतों, झरनों और दूसरी सप्लाई जगहों से पानी की नियमित जांच पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को पानी की गुणवक्ता की सख्त निगरानी करने और जहां भी गंदगी का पता चले वहां तुरंत सुधार के उपाय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें