पुंछ के टियूलिप गार्डन के बाद अपनी कड़ी महनत से पुंछ में टियूलिप उगाने वाले कर्मचारियों के साथ
पुंछ। नगर स्थित कृष्ण चंद्र पार्क में बनाए गए मिनी ट्यूलिप गार्डन का वीरवार दोपहर को अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त पुंछ ताहिर मुस्तफा मलिक और एसिस्टेंट डायरेक्टर फ्लोरीकल्चर अतुल शर्मा ने फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही इस ट्यूलिप गार्डन को लोगों के लिए खोल दिया गया।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने परिवार के साथ ट्यूलिप गार्डन आए और इसमें खिले रंग बिरंगे फूलों को देखें और इनकी सुंदरता को निहारें। अतिरिक्त जिला विकास उपायुक्त का कहना है कि हम प्रयास कर रहे हैं कि पुंछ में भी कश्मीर की तर्ज पर एक बड़ा ट्यूलिप गार्डन बनाए। ट्यूलिप गार्डन खुलते ही कई युवा उसे देखने के लिए पहुंचे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से फूलों की तस्वीरें खींची। युवाओं का कहना है कि हम कई दिनों से जाली के बाहर से ही इन फूलों को निहार रहे थे आज इन्हें पास से देखने का मौका मिला तो काफी खुशी हो रही है। संवाद