फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: महाशिवरात्रि पर श्री बूढ़ा अमरनाथ में लगा भक्तों का तांता

Mon, 16 Feb 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में रविवार को महाशिवरात्रि पर रविवार को भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में भारी संख्या में शिवभक्तों ने जलाभिषेक के रूप में बेलपत्र, पुष्प, शहद और घी के साथ दीप प्रज्वलित कर भगवान बोले नाथ की पूजा अर्चना की। इस मौके पर बाहरी राज्यों से काम धंधा करने के लिए आए शिव भगतों में शामिल हिमाचल के अमित राणा, बिहार के अनिल चौधरी, पंजाब के विकास और रवि ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि इस बार महाशिवरात्रि का पर्व बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ जलाभिषेक करने का मौका मिला है। इस अवसर पर मंदिर के बाहर और आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें