फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में महाशिवरात्रि पर शांति, सद्भाव और विकास को लेकर किया हवन

Mon, 16 Feb 2026 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के बाहर स्थित शिव धाम शिवखोड़ी मंदिर परिसर में रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर एक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ की गई। इस दौरान सैन्य, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ भाग लिया। इस हवन-यज्ञ में पुंछ ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर सचिंदर जोशी, सेना की गड़ी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी, जिला विकास उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा, एएसपी मोहन शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और कई अन्य सैन्य अधिकारी, मंदिर समिति के प्रधान लोकेश कुमार व सुरजीत सिंह शामिल रहे। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान दो घंटे तक पंडितों की ओर से पढ़े जा रहे वैदिक मंत्रों के बीच अग्नि देव को आहुतियां भेंट की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें