फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: जिला पुंछ बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। माई यूथ माई प्राइड अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जिला पुंछ बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 कार्मेल स्कूल चंडक में संपन्न हो गई। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप में जिले की कुल 15 टीमों ने भाग लिया। इसमें जिला पुंछ के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और क्लबों के लगभग 150 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पुरस्कार वितरण समारोह एवं समापन कार्यक्रम में जीशा मारिया प्रिंसिपल कार्मेल स्कूल चंडक पुंछ मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें