मुगलरोड से पोशाना के आगे बर्फ हटाती बीआरो की मशीन
- फोटो : punch news
पुंछ। पिछले दो हफ्तों से यातायात के लिए पूरी तरह बंद मुगल रोड पर शुक्रवार को बीआरओ की तरफ से एक बार फिर बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया।
बीआरओ की तरफ से जिले की तरफ से पोशाना सैन्य शिविर से आगे स्नोकटर, स्नोप्लों और जेसीबी मशीनों से बर्फ हटाने के काम को अंजाम दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि वीरवार को बीआरओ की तरफ से चंडीमाड़ा से पोशाना सैन्य शिविर तक मुगल रोड से बर्फ हटाने का काम पूरा किया था। इससे सैन्य शिविर तक सैन्य वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई थी। इस बीच उच्च अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार दोपहर को पोशाना सैन्य शिविर के आगे भी बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया। गौरतलब है कि मुगल रोड पर पुंछ जिले की तरफ पोशाना से पीर की गली तक पांच से दस फुट तक बर्फ जमी पड़ी है।