फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ के 31 किसान प्रशिक्षण के लिए पीएयू लुधियाना रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला कृषि विभाग ने शुक्रवार को जिले के 31 किसानों को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) लुधियाना में प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। इस उपलक्ष्य में जिला विकास उपायुक्त कार्यालय पुंछ में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता कृषि अधिकारी चरणजीत सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी पुंछ योगराज सिंह सलाथिया ने की। जिला विकास उपायुक्त पुंछ अशोक कुमार शर्मा ने झंडी दिखाकर किसानों की बस को लुधियाना के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर किसानों ने इस प्रकार के दौरे के लिए विभाग का धन्यवाद किया। कहा, इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों और अपेक्षित परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे दौरों के दौरान प्राप्त व्यावहारिक अनुभव और तकनीकी ज्ञान न केवल किसानों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि पूरे जिले में वैज्ञानिक खेती पद्धती को व्यापक रूप से अपनाने के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में भी काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें