फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरनकोट में चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। संदिग्ध देखे जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जिले की सुरनकोट तहसील में दिन भर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि इस तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के हाथ कोई भी संदिग्ध नहीं लगा। सुरक्षाबलों ने दिन भर कई किलोमीटर क्षेत्र के जंगलों, नालों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को खंगाला।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों को इस बात की सूचना मिली कि सुरनकोट तहसील के मदाना क्षेत्र के नाबना टाप इलाके में दो संदिग्ध देखे गए। इस सूचना के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सेना, पुलिस एवं एसओ की तरफ से नाबना क्षेत्र की घेराबंदी करने के साथ ही तलाशी अभियान शुरू किया गया जो देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान सुरनकोट तहसील के देहरागली में भी सेना की तरफ से घंटों तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें