पुंछ। जिला पुलिस पुंछ ने रविवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बाइकों के साथ भाग लिया। जिला पुलिस लाइन से शुरू हुई यह रैली नगर के विभिन्न भागों से होती हुई गांव कनूईयां, बैंछ, दलेरा, खनेतर, कलाई से होती हुई चंडक, डींगला, नंगाली, गुंडी सुक्खा कटठा से होती हुई पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। एसएसपी ने कहा कि इस तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य आम जनता में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान को बढ़ावा देना था। संवाद